{"_id":"f80da5bc4a2ebedd196ad3f097b8e223","slug":"there-was-not-a-single-train-wandered-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई एक भी ट्रेन, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई एक भी ट्रेन, भटकते रहे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलानौर के समीप रविवार को स्थायी रेलवे पुल बनाने चलते अंबाला-सहारनपुर ट्रक पर एक भी ट्रेन नहीं चली। इस कारण भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुल के निर्माण के कारण जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। रात नौ बजे तक पुल बनाने का काम चलता रहा।
इसके चलते अंबाला की ओर से आने वाली गाड़ियां जगाधरी वर्कशॉप और जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रोक ली गईं। इसी प्रकार सहारनपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों को सरसावा व कलानौर स्टेशनों पर रोका गया।
रेलवे प्रशासन ने दो दिन पहले से ही इसकी सूचना यात्रियों को देने केे लिए रेलवे स्टेशन पर सूचना चस्पा की थी।
इसके बावजूद रविवार को सैकड़ों लोग ट्रेनें पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आएगी तो उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
लुधियाना जाने के लिए रेलवे स्टेशन आई जगाधरी निवासी अनुराधा और ममता ने कहा कि रेलवे को अखबारों और लोकल चैनल के माध्यम से यह जानकारी देनी चाहिए थी।
दिन भर जुटे रहे इंजीनियर
सैकड़ों श्रमिक काम में लगे, भारी क्रेनों की मदद से चला निर्माण कार्य
यमुनानगर। रविवार को रेलवे के आला इंजीनियरों और अधिकारियों की देखरेख में कलानौर के समीप स्थायी रेलवे पुल को रखने का कार्य दिन भर चला।
पुल को रखने के लिए बड़ी-बड़ी क्रेनें, उपकरण और अन्य साजो-सामान से लैस इंजीनियर सुबह पांच बजे ही यहां मौजूद थे। मुख्य रूप से डीआरएम अंबाला एके कठपाल मौके पर मौजूद रहे। इस कार्य के लिए ट्रेनों का आवागमन सुबह छह बजे से बंद किया जाना था, लेकिन ट्रेनों की आवाजाही के कारण यह कार्य करीब 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। डाउन लाइन के पुराने पुल को हटाकर वहां नए पुल का ढांचा रखने के लिए सैकड़ों श्रमिक भी लगे रहे। पुराने पुल को हटाने के बाद पहले नीचे कंक्रीट का बेस रखा गया। इसके बाद आगे का काम शुरू किया गया।