फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was enthusiasm among newly married women who observed the first fast of Karva Chauth.

Yamuna Nagar News: करवाचौथ का पहला व्रत करने वाली नवविवाहिताओं में रहा उत्साह

Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm among newly married women who observed the first fast of Karva Chauth.
करवा चौथ की खरीदारी के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। करवाचौथ के लिए महिलाओं में भारी उत्साह है। वहीं, पहली बार करवाचौथ का व्रत करने वाले नई सुहागिनों ने पहले करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए विशेष योजना बनाई है। पहली बार करवाचौथ मनाने वाली विवाहिताओं ने पर्व को लेकर अपने विचार सांझा किए।

धर्म के साथ प्रेम का संबंध



तेजली निवासी रोहित व अनु का यह पहला करवाचौथ है। इसे लेकर नवदंपति में भारी उत्साह है। अपना पहला त्योहार यादगार बनाने के लिए बेहद उत्साहित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक लोक परंपरा नहीं है। बल्कि यह धर्म के साथ प्रेम से संबंधित है। इसमें पत्नी के धर्म के साथ पति का प्रेम निहित है। बचपन से इसके बारे सुना और देखा है। अब वे इसे पहली बार मनाने वाले हैं। अनु ने कहा कि उन्हें करवाचौथ की कथा सुनने को लेकर काफी उत्साह है। पर्व खास बनाने के लिए उन्होंने सप्राइज तैयार किया है।
विज्ञापन







याद बनाने की बनाई योजना



व्यासपुर निवासी अंकुश व साक्षी भी अपना पहला करवाचौथ मनाने वाले हैं। इसे लेकर दोनों में काफी उत्साह है। पहला करवा चौथ यादगार बनाने के लिए दोनों कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहला पर्व बड़ों के आशीर्वाद और उनकी देख-रेख में मनाएंगे। इसके परिवार के साथ समय बिताएंगे और सपरिवार घूमने जाएंगे। उन्होंने इसके लिए कई तरह की तैयारी की हैं, जो वे करवाचौथ के दिन अपनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह उनका सरप्राइज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करवा चौथ की खरीदारी के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

करवा चौथ की खरीदारी के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed