फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was enmity with the son, the mother was injured by hitting her on the forehead

बेटे से थी रंजिश, मां की कनपटी पर डंडा मार किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
There was enmity with the son, the mother was injured by hitting her on the forehead
कुछ लोगों ने पड़ोस में दवा देने गए युवक के साथ हाथापाई की। जब वह घर आया तो आरोपी उसके पीछे डंडा लेकर घर पर आ गए। आरोप है कि यहां पर आरोपी युवक ने उसकी मां पर डंडों से हमला कर दिया। कनपटी पर डंडा लगने से महिला घायल हो गई। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाबगढ़ निवासी प्रेम चंद ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अगस्त की शाम करीब छह बजे उसके बेटे विजय को पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने अपने घर दवाई देने के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान वहां पर उसके घर वालों ने उसके बेटे के साथ हाथापाई की थी। जब उसका बेटा घर आया तो उसके पीछे पीछे पड़ोस में रहने वाला आरोपी सतीश भी डंडा लेकर उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसके बेटे को ललकारते हुए घर से बाहर बुलाया। जब उसकी पत्नी शमशीरो देवी ने घर का दरवाजा खोला तो आरोपी सतीश उर्फ रूप सिंह उनके घर में घुस गया। आरोपी ने डंडे से उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। दाहिनी कनपटी पर डंडा लगने से वह घायल हो गई। शोर सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने अपनी बेटे की मदद से पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed