फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was chill in the morning and evening due to strong wind, the weather changed due to sunshine

Yamuna Nagar News: तेज हवा से सुबह शाम रही ठिठुरन, धूप से बदला मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
There was chill in the morning and evening due to strong wind, the weather changed due to sunshine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कई दिन की कड़ाके की धूप के बाद सोमवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। इस दौरान अलसुबह आसमान पर बादल छा गए और सुबह हल्की धूप रही। बादल छाने के साथ तेज हवा चली। तेज हवा से मौसम में नमी रही, जिससे ठिठुरन का अहसास हुआ। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। परंतु हवा चलने से बादल छंट गए और सुबह 11 बजे के बाद आसमान बिल्कुल साफ हो गया। आसमान साफ होने से मौसम फिर पल्टा और धूप निकल गई। तेज धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान लोगों ने पार्क, छतों, बगीचों व सार्वजनिक स्थलों पर धूप का लुत्फ उठाया। पार्कों में बच्चों को खेलते हुए देखा गया। इसका असर बाजार में लोगों की भीड़ के रूप में देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तेज हवा के कारण सुबह शाम ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बूंदाबांदी के साथ बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान में कुछ गिरावट आएगी। कृषि उपनिदेशक आत्मा राम ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed