{"_id":"671a9809b3b81776bc0af8e4","slug":"there-was-a-huge-rain-of-money-in-the-market-on-pushya-nakshatra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-127460-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर हुई धनवर्षा
Fri, 25 Oct 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अहोई अष्टमी के दिन पड़े पुष्य नक्षत्र के संयोग का लोगों ने खरीदारी कर खूब लाभ उठाया। वीरवार को कई संयोग एक साथ बने हुए थे। एक तरफ जहां अहोई अष्टमी थी तो वहीं, इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग था। इसके साथ सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग भी बना हुआ था।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह इस सदी का पहला ऐसा दुर्लभ संयोग हैं। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र बेहद मंगलकारी होता है। वहीं, इस दौरान कई दुर्लभ संयोग बने हुए थे, जिससे इसका महत्व कई गुणा बढ़ गया। मान्यता है पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि, संपत्ति, वैभव का विस्तार होता है। इस दुर्लभ संयोग का लोगों ने खूब लाभ कमाया।
पुष्य नक्षत्र में बाजार में खूब धन बरसा। इस दौरान लोगों ने सोने-चांदी, स्टील, कांस्य, तांबे व विभिन्न धातुओं के जेवर व वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, इस दिन दोपहिया व चौपहिया वाहनों की भी अच्छी बिक्री हुई। परंतु इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकान पर देखी गई। इस दिन लोगों ने एलईडी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, होम थिएटर सहित अन्य बिजली चलित घरेलू उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन
पुष्य नक्षत्र व दिवाली को लेकर शहर के गेरा विजन शोरूम पर लोगों के लिए विशेष ऑफर उपलब्ध हैं। जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर और पेपर मिल गेट के पास स्थित गेरा विजन के शोरूम पर सुबह से शाम तक लोगों की खूब भीड़ रही। शोरूम संचालक योगेश गेरा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
इस दौरान लोगों ने एलईडी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, होम थिएटर, एसी सहित तमाम बिजली उपकरणों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए त्योहार के दिनों में बेहतरी ऑफर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसी तरह सर्राफ कारोबारी पीयूष जैन ने बताया कि लोगों ने आभूषणों की काफी खरीदारी की।

24jjrp11- झज्जर। कार्यक्रम में मौजूद शहीदों के परिजन और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। स्त्रोत- पुल