फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no relief from the heat, from tomorrow the whole week will be cloudy, there is a possibility of rain on 23, 24

गर्मी से नहीं मिल रही राहत, कल से पूरा सप्ताह छाएंगे बादल, 23, 24 को बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the heat, from tomorrow the whole week will be cloudy, there is a possibility of rain on 23, 24
There is no relief from the heat, from tomorrow the whole week will be cloudy, there is a possibility of rain on 23, 24 - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। हर दिन गर्मी के तेवर और भी तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग परेशान नजर आए। वहीं दोपहर होने तक अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। दो दिन पहले बादल छाने व बुधवार की सुबह शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में कुछ ठंडक लौटी थी। अब फिर से गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़कों पर भी गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। जल्द से जल्द लोग अपने घर पहुंचने की कोशिश में रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। दिन में तेज धूप के चलते न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अब लोगों को केवल बारिश से ही राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी और तेज धूप के चलते खेतों में खड़ी फसलों पर भी असर पड़ रहा है। इस समय खेतों में उड़द, गन्ना, पशु चारा व मक्का की फसलें खड़ी हैं। फसलों को गर्मी से बचाने के लिए किसानों को जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी, दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक, ठंडी लस्सी, गन्ने का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नींबू की शिकंजी व ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 व 24 को बारिश की संभावना
एक सप्ताह में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान न केवल बादल छाए रहेंगे बल्कि 23 व 24 जून को बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 मई तक बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी व लू से बड़ी राहत मिलेगी। शनिवार से मंगलवार तक अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 23 डिग्री के बीच रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed