फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no dearth of funds for development: Minister

Yamuna Nagar News: विकास के लिए धन की कमी नहीं ः मंत्री

Tue, 04 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There is no dearth of funds for development: Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने नगर निगम क्षेत्र के मुकुंद विहार, ससौली, अलीपुरा व कंडरौली का दौरा किया। यहां जनसभाओं में मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और जो विकास कार्य रह गए हैं या अधूरे हैं, उनको जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश बब्बर, शिव राम, अभिषेक शर्मा, किसान मंडल नायब सिंह हरनौल, मनिकांत शर्मा, मोनिका, रेखा देवी, मंडल महामंत्री महेंद्र चांदना, मुकेश अरोड़ा, हैप्पी खेड़ी, अलीपुर सरपंच रजनीश, बलकार सिंह, गांव कंडरौली के सरपंच मांगेराम, रणबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed