फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no blacksmith in the roadways workshop for four years

Yamuna Nagar News: रोडवेज की वर्कशॉप में चार साल से नहीं लोहार

Mon, 04 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
There is no blacksmith in the roadways workshop for four years
यमुनानगर ​स्थित रोडवेज वर्कशॉप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज की यमुनानगर वर्कशॉप में चार साल से लोहार का पद खाली पड़ा है। लोहार न होने से टूटी-फूटी बसों को ठीक करने में काफी परेशानी हो रही है। लोहार न होने से यह सारा काम वर्कशॉप में कार्यरत हेल्परों, ग्रुप डी के तहत लगे कर्मचारियों के अलावा अप्रेंटिस कर रहे युवाओं को करना पड़ रहा है। हालांकि यह काम उनका नहीं है, लेकिन बसों का संचालन बंद न हो इसलिए मजबूरी में उन्हें यह काम करना पड़ रहा है।
डिपो में बनी वर्कशॉप में कई वर्षों से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। इस दौरान जो कर्मचारी थे उनमें से भी कई रिटायर हो गए, जिससे वर्कशॉप में कर्मचारियों की भारी कमी हो गई। कर्मचारियों की कमी होने की वजह से बसों की रिपेयरिंग का काम समय से नहीं हो पा रहा है और कई रूट प्रभावित हो रहे हैं। रोडवेज की बसें समय-समय पर दुर्घटना का शिकार होती रहती हैं।
विज्ञापन

कई हादसों में तो बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ऐसी बसों को केवल लोहार ही ठीक कर पाता है, क्योंकि उन्हें ऐसी बसों को ठीक करने का अनुभव होता है। चार साल पहले तक एक लोहार वर्कशॉप में होता था, लेकिन सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति मिलने के बाद अब वह भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कर्मचारी लोहार का काम सफाई से नहीं कर पाते इसलिए जितना उनसे हो पाता है वह कर देते हैं। जो कमी रह जाती है उसे पेंट आदि करके छिपा दिया जाता है। लोहार के अलावा वर्कशॉप में हेल्पर, फायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट मैकेनिक व अन्य कई कैटेगरी के कर्मचारी न के बराबर हैं। जिसके चलते काम प्रभावित हो रहा है।
दूसरे कर्मचारियों ने चला रखा है काम : महिपाल

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान महिपाल सोडे ने बताया कि इस वक्त रोडवेज बसें धक्के से चल रही हैं। सरकार का ध्यान स्टाफ की तरफ बिल्कुल भी नहीं है। कोई भर्ती नहीं हो रही। रोडवेज वर्कशॉप में लोहार तो दूर की बात है अन्य स्टाफ भी नहीं है। यह तो अप्रेंटिस कर रहे युवाओं व ग्रुप डी में लगे कर्मचारियों ने किसी तरह काम चला रखा है। यदि यह कर्मचारी भी न हो तो वर्कशॉप पर ताला लगाने की नौबत आ जाएगी।

रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी है। काम को किसी तरह से प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है। खाली पद भरने के लिए मुख्यालय लिखा है। जल्द ही कमी पूरी हो जाएगी। - महेश कुमार, मैनेजर, रोडवेज वर्कशाॅप यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed