फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is increased excitement for corporation elections in Yamunanagar and municipal elections in Radaur.

Yamuna Nagar News: यमुनानगर में निगम तो रादौर में पालिका चुनाव की बढ़ी सरगर्मी

Sun, 29 Dec 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
There is increased excitement for corporation elections in Yamunanagar and municipal elections in Radaur.
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर का पद एससी महिला और नगर पालिका रादौर के चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद दोनों जगह चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। फिलहाल किसी राजनीतिक दल की ओर से निगम के मेयर और पालिका के चेयरमैन के लिए कौन-सा चेहरा होगा, यह स्पष्ट नहीं है, पर निगम के मेयर व पालिका के चेयरमैन के साथ यमुनानगर व रादौर में वार्ड पार्षद पद के चुनाव को लेकर कई नेता तैयारी में लग गए हैं, जो फील्ड से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आने लगे हैं। मेयर व चेयरमैन का टिकट के बंटवारे को लेकर नेताओं से लेकर शहर के लोग अपने मुताबिक अलग-अलग समीकरण बैठा रहे हैं।
मेयर पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद एससी वर्ग से नए व पुराने चेहरों में कौन बेहतर विकल्प होगा, इसे लेकर कई नामों पर नेताओं से लेकर शहरवासी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच एक सवाल यह आ रहा है कि मेयर टिकट इस बार किस विधानसभा क्षेत्र के पाले जाएगा। चूंकि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के क्षेत्र में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के हिस्से लगते हैं। सबसे कम क्षेत्र साढौरा विधानसभा क्षेत्र का है। कई नेता व लोग यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले दावेदारों में किसी को मेयर का टिकट मिलने के कयास लगा रहे हैं, जिसकी वजह यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड अधिक होना बता रहे हैं। साथ ही अलग-अलग दलों की ओर से उन विधानसभा क्षेत्र में मेयर टिकट दिए जाने की बात कही जा रही हैं, जहां गत विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी मानें तो ऐसे क्षेत्र से संबंध रखने वाले दावेदारों में किसी को टिकट देकर दल के खोये वर्चस्व को दोबारा कायम कर सकता है। इसके अलावा कई नए पुराने चेहरे साफ छवि, क्षेत्र में कराए काम, अधिक पढ़े-लिखे होने सहित अन्य कई आधार पर खुद को मेयर टिकट के लिए प्रबल दावेदार मान रहे हैं। मेयर के अलावा 22 वार्डों के पार्षद पद को लेकर भी कई नए व पुराने चेहरे चुनाव की तैयारी में हैं, जिनमें कई पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

----------------
रादौर नपा चेयरमैन के कई दावेदार
रादौर। नगरपालिका रादौर के चेयरमैन पद के लिए कई दावेदार सामने आने लगे हैं। चेयरमैन पद के लिए खुद को दावेदार मान रहे नेता पूरे शहर में दौरे कर अपने पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास में हैं। इसके साथ ही पार्षद पद के दावेदार अपने वार्डों में मतदाताओं को पक्ष में करने में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका रादौर की नई वार्डबंदी से वार्डों की संख्या 13 से बढ़कर 14 हो गई है। साथ ही नगर पालिका के चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। इसके बाद से रादौर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। चुनाव करीब देख चेयरमैन व वार्ड पार्षद के लिए दावेदार प्रचार में जुट गए हैं। इनमें पुरानों के साथ कई नए चेहरे भी हैं, जिनकी फील्ड से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article