फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is darkness in Chirag Yojana, schools are not serious in giving details of seats.

Yamuna Nagar News: दहेज के लिए किया प्रताड़ित, ससुरालियों पर केस

Sun, 24 Mar 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
There is darkness in Chirag Yojana, schools are not serious in giving details of seats.
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। महिलाओं का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी श्वेता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में मायके से दस लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति जिम करता था। जिसकी वजह से अलग-अलग दवाइयां खाता था। जिन्हें खाकर वह रात को बेसुध पड़ा रहता था। बाद में पति व ससुराल वाले उस पर मायके से दस लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे, क्योंकि वह विदेश जाना चाहता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, रामपुरा निवासी आंचल ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में शुभम के साथ हुई थी। इस शादी से उसके पास जुड़वा बेटियां पैदा हुईं। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। मायके से दहेज लेकर आने का दबाव बना रहे हैं। शहर पुलिस ने आंचल की शिकायत पर उसके पति शुभम मल्होत्रा, ससुर इंद्रजीत, सास पूनम व देवर अभिषेक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी बुनीत कौर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने उसके पति फरीदाबाद निवासी तनविंद्र पाल, ससुर देवेंद्र पाल सिंह, सास भूपिंद्र जीत कौर, ननद परमपाल पर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

राजीव गार्डन बैंक कॉलोनी निवासी इकविंद्र कौर ने अपने पति व ससुर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला के पति राजदीप व ससुर हरदेव पाल पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed