फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is anger among the youth against the government for not starting the recruitment process of JBT teachers.

जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से युवाओं में सरकार के प्रति रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
There is anger among the youth against the government for not starting the recruitment process of JBT teachers.
यमुनानगर। इंटक के राज्य मीडिया प्रभारी रविंद्र वागले व जेबीटी पात्र मंच हरियाणा के राज्य प्रधान प्रमोद चाहड़वाला के नेतृत्व में जेबीटी परीक्षा पास कर चुके युवाओं का प्रतिनिधिमंडल इंटक की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शीतल जोशी से मिला। उनके साथ कांग्रेस जिला संयोजक श्याम सुंदर बत्रा, निगम पार्षद विनय कांबोज, सचिन शर्मा भी साथ रहे। जेबीटी पात्र मंच हरियाणा के राज्य प्रधान प्रमोद ने इंटक प्रदेश प्रभारी शीतल जोशी ने बताया कि जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू न करने से युवाओं में सरकार के प्रति काफी रोष है। जेबीटी शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। हरियाणा के प्राथमिक स्कूलों में 12000 से ज्यादा अध्यापक के पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शीतल जोशी को अवगत कराया कि पूरे राज्य में उन जैसे एक लाख से अधिक बेरोजगार जेबीटी हैं जो काफी समय से स्टेट पात्रता परीक्षा भी पास करके बैठे हुए हैं। अंग्रेजी माध्यम में भी बच्चों को पढ़ाने में सक्षम हैं। सरकार के पास हिंदी माध्यम की 15000 पद व अंग्रेजी माध्यम की 45000 पद खाली पड़े हैं। इंटक प्रदेश प्रभारी शीतल जोशी ने भारतीय मजदूर कांग्रेस के तहत उनकी आवाज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

इंटक कार्यकारिणी का किया विस्तार-
इंटक के राज्य मीडिया प्रभारी रविंद्र वागले ने बताया कि मौके पर प्रदेश प्रभारी शीतल जोशी ने इंटक की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सुखमिंद्र कश्यप को इंटक के प्रदेश महासचिव, एडवोकेट जयदीप सैनी को लीगल सेल प्रदेश प्रभारी, अभिषेक को यूथ इंटक का राज्य उप प्रधान, महंत गोल्डी शर्मा को स्टेट ऑब्जर्वर, सचिन मसीह को राज्य पर्यवेक्षक, मोहित सिंगला व अनिल कुमार को छछरौली ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed