{"_id":"694ee4d6b6135c99910d7b27","slug":"there-is-a-possibility-of-cloudy-weather-and-a-drop-in-temperature-for-the-next-three-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-148867-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन बादल छाए रहने और ठंड बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन बादल छाए रहने और ठंड बढ़ने के आसार
Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी रोड पर सुबह के समय कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह के समय कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बादल छाने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
सुबह के समय ठंड के साथ कोहरे ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दीं। हालांकि कुछ घंटों बाद कोहरा छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही ठिठुरन भरी ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। बाजारों और बस स्टैंड पर भी अलाव के आसपास लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आ गई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दोपहर तक धूप नहीं निकल सकी, जिससे ठंड का असर बना रहा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए अच्छी धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली और बाजारों में रौनक लौटी।
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और भी बढ़ने का अनुमार है।
सुबह-शाम कोहरे की स्थिति भी बन सकती है, ऐसे में वाहन चालक सतर्क होकर सफर करें।
गेहूं के लिए सर्दी लाभकारी
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के समन्वयक डाॅ. संदीप रावल ने बताया कि मौजूदा मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। ठंड और हलकी नमी से गेहूं की बढ़वार अच्छी होती है, जिससे फसल मजबूत होती है और पैदावार बेहतर रहने की उम्मीद बढ़ जाती है। हालांकि अधिक कोहरा और लगातार बादल रहने की स्थिति में रोग लगने की आशंका भी रहती है। ऐसे में कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों पर नजर बनाए रखने और समय-समय पर सलाह के अनुसार जरूरी उपाय करने की अपील की है।