फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are immense career opportunities in economics: Srishti

अर्थशास्त्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं : सृष्टि

Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
There are immense career opportunities in economics: Srishti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को कॅरिअर इन इकोनॉमिक्स विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इकोनॉमिक्स एसोसिएशन की रिसर्च असिस्टेंट सृष्टि गाबा रहीं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अर्थशास्त्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं है।
मुख्य वक्ता ने बताया कि एमए इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने के उपरांत विद्यार्थी केंद्र सरकार की इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विसेज में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इसके अलावा कॉरपोरेट सेक्टर में भी अर्थशास्त्रियों की खूब डिमांड रहती है। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में रिसर्च असिस्टेंट भी बन सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भी असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हो सकते हैं। नेट परीक्षा पास करने के उपरांत कॉलेज व यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी इकोनॉमिक्स को डेली लाइफ में इस्तेमाल करते हैं। इसके उन्होंने अनेक उदाहरण भी दिए। इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विसेज में कार्यरत अंजना तंवर की सक्सेस स्टोरी को छात्राओं के साथ साझा किया। अंजना तंवर फिलहाल मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स में डिप्टी डायरेक्टर हैं। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग की शिक्षक जसमीत कौर, शैली चौहान, पारिका उप्पल, रोहित कुमार ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed