फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are 100 cameras in the hospital and no one to see the footage

Yamuna Nagar News: अस्पताल में 100 कैमरे और फुटेज देखने वाला कोई नहीं

Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There are 100 cameras in the hospital and no one to see the footage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करीब 105 करोड़ रुपये से जिला नागरिक अस्पताल का चार मंजिला भवन बना है। अस्पताल में निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर 100 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके बाद भी सामान के चोरी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए किसी को भी नहीं लगाया है।
सीसीटीवी से निगरानी रखने के लिए जो कंट्रोल रूम बनाया गया है, वह अस्पताल के बेसमेंट में है। कंट्रोल रूम के एक कोने में एलईडी लगी है, जो बंद पड़ी है। किसी कर्मचारी की ड्यूटी भी यहां नहीं है, इस पर उसके बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं रखी गई है। चारों तरफ धूल जमी है। इतना ही नहीं इसके दरवाजे पर ताला भी लगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का बेसमेंट खाली पड़ा है। इसमें सेंट्रल एसी प्लांट का सिस्टम लगा है। इसके अलावा कुछ पुराना सामान भी बेसमेंट में यहां-वहां पड़ा है। बेसमेंट में किसी कर्मचारी का आना जाना ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बेसमेंट के एक कोने में एलईडी लगाई गई है, जो कहने को सीसीटीवी का कंट्रोल रूम है। यहां से कैमरों की निगरानी नहीं होती, जिसका फायदा चोर उठाते हैं। चोर अस्पताल से अभी तक लाखों रुपये का सामान चोरी कर चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ही सिविल सर्जन कार्यालय भी है। अस्पताल की तरह सिविल सर्जन कार्यालय में भी सीसीटीवी लगे हैं।
पहले यहां लगे सीसीटीवी का भी यही हाल था। अब सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कार्यालय में रखवा लिया है। अब वह अपने कार्यालय में लगी एलईडी से ही नजर रख रही हैं। सिविल सर्जन ने एक सीसीटीवी अपने कार्यालय के अंदर भी लगवाया है।
अस्पताल से अब तक ये सामान हुआ चोरी

सिविल सर्जन कार्यालय की छत पर रखी पानी की आठ टंकियां चोरी होने की एफआईआर 10 दिन पहले दर्ज कराई गई। टंकियों कीमत 30 हजार रुपये थी। फरवरी में ट्रामा सेंटर के भवन से दरवाजे व अन्य सामान चोरी हुआ। नवंबर 2024 में अस्पताल के ब्लॉक ए के बेसमेंट में रखे 10 ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी हुए। इसके कुछ दिन पहले ही अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगे पांच व छह फीट के दरवाजे, खिड़कियों पर लगे लोहे की जाली वाले 10 पल्ले चोरी हुए। इससे पहले चोरों ने पीएमओ कार्यालय में हाजिरी लगाने के लिए लगी बायोमीट्रिक मशीन को चोरी किया। जिला अस्पताल के निर्माण के वक्त ट्रामा सेंटर में रखा साइलेंस जनरेटर चोरी हुआ। यह जनरेटर इतना बड़ा था कि इसे 20 व्यक्ति भी अपने हाथों से हिला नहीं सकते थे। जिसे उठाने के लिए भी क्रेन की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद अस्पताल से जनरेटर चोरी हो गया। मरीजों की करीब एक दर्जन बाइक चोरी हो चुकी हैं।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मैंने सिविल सर्जन कार्यालय का कंट्रोल रूम अपने कार्यालय में बनाया है। जल्द ही जिला नागरिक अस्पताल के कैमरों का कंट्रोल रूम भी बेसमेंट से हटाकर पीएमओ कार्यालय में ही बनाया जाएगा। - डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed