फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

80 हजार की नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
theft
theft - फोटो : Yamuna Nagar
छप्पर थाना क्षेत्र के हरनौल अड्डे पर स्थित ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने 80 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोर सीढ़ी लगाकर दुकान की छत पर चढ़े और मोंटी के दरवाजा का ताला तोड़ दुकान के अंदर घुसें। इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ वहां से नकदी, 10-12 किलो चांदी और 20 ग्राम सोने की अंगूठियां चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी परवेश कुमार ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चार माह पहले ही हरनौल अड्डे पर ज्वैलर्स की दुकान की थी। रोज की तरह रात करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब उसने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। जब उसने जांच की तो अलमारी के अंदर रखी 80 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा दो सोने की अंगुठियां व 10-12 किलो चांदी के गहने गायब थे। जांच करने पर उसने देखा कि चोर छत के रास्ते दुकान से आए। छत पर जाकर देखा तो मोंटी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। पिछली दीवार पर सीढी लगी हुई थी। जो पड़ोस में बन रहे मकान मालिक की थी। परवेश ने बताया कि चोरी हुए गहनों का आंकलन लगाया जा रहा है। अनुमान के तहत चोरी हुए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना कर संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाएं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed