{"_id":"5fbff0908ebc3e74f62262ad","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl52185768","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे पर दी पंचायती जमीन से सफेदे के 1628 पेड़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे पर दी पंचायती जमीन से सफेदे के 1628 पेड़ चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सढौरा के गांव झूर माजरा (सढौरा नदीपार) में कुछ लोगों ने पट्टे पर दी पंचायती भूमि से सफेदे के 1628 पेड़ काटकर चोरी कर लिए। जिन लोगों ने पट्टे पर जमीन ली थी, आरोप उन्हें लोगों पर लगा है। पंचायत की ओर से प्रस्ताव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को भेजा गया। इसके बाद बीडीपीओ ने जांच कर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सढौरा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दिनेश शर्मा की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खंड साढौरा के बीडीपीओ दिनेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत सढौरा नदीपार के गांव झूर माजरा में पंचायत द्वारा कुछ माह पहले पंचायत की जमीन गांव के ही राजकिशन, लालचंद, महेंद्र, राजेश, सुरेश, सतीश, सतीश कुमार,बालक राम, श्योराम, पाला राम, अवीनाश, संगत सिंह, ओम प्रकाश व गुरदेव को एक साल के लिए पट्टे पर दी थी। जब जमीन पर पट्टे पर दी थी, तब उसमें सफेदे के पेड़ लगे हुए थे। कुछ दिन पहले उसे सूचना मिली थी कि पंचायती भूमि पर लगे सफेदे के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए है। सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो वहां से सफेदे के 1628 पेड़ कटे मिले। आरोप है कि पट्टेदार राजकिशन, लालचंद, महेंद्र, राजेश, सुरेश, सतीश, सतीश कुमार,बालक राम, श्योराम, पाला राम, अवीनाश, संगत सिंह, ओम प्रकाश व गुरदेव ने मिलीभगत करके पंचायत के उन पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।