फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

दिनदहाड़े दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने घर से 50 हजार रुपये समेत लाखों के गहने चुराये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
theft
प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों द्वारा दीवार में लगाई गई सेंध - फोटो : Yamuna Nagar
शहर की प्रोफेसर कालोनी में चोरों ने सूने घर की दीवार में सेंध लगाकर 50 हजार की नकदी समेत दो लाख के सोने के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार योगेश नगर में हुई परिजन की मौत पर शोक जताने गया हुआ था। पीछे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रोफेसर कालोनी निवासी सरोज ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपने पूर्णचंद के साथ योगेश नगर में अपने परिजन की मौत पर शोक जताने के लिए सुबह सात बजे गए थे। शाम को जब वह साढ़े पांच बजे वापस लौटे तो देखा कि घर की दीवार में बड़ा सुराग किया हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। जिसके अंदर रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के दो लाख के गहने गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत दो तीन लाख रुपये थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed