फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

दो घरों के ताले तोड़कर ढाई लाख का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
theft
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में चोरों ने छत के रास्ते घर में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अलमारी व पेटी में रखे 15 हजार रुपये, सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। घटना के समय पति अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया हुआ था। वहीं उसका पति पशुओं के बाड़े में साया हुआ था। उधर, बुड़िया में किले के पास बंद मकान के ताले तोड़ चोरों ने एक लाख रुपये के गहने व कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फतेहगढ़ निवासी अमीचंद ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार को उसका लड़का विजय उसकी पुत्रवधु के मायके गांव दुसानी में गए थे। उनके जाने के बाद घर पर वह अकेला था। खाना खाने के बाद रात करीब 11.30 बजे वह घर के मेन गेट का ताला लगाकर अपने पशुओं बाड़े में जाकर सो गया था। सुबह करीब 8 बजे पशुओं को चारा डालने के बाद वह घर आया तो उसने देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था। जब वह ताला खोलकर अंदर गया कमरे में दीवान बैड पर कपड़े बिखरे हुए पड़े थे और पेटी व अलमारी खुली हुई थी। उसने तभी इसकी सूचना अपने बेटे विजय को फोन करके दी। उसके बेटे व पुत्रवधु ने आकर पेटी, अलमारी चैक की। जांच में घर से 15000 रुपये नगद, सोने की दो जेंट्स अंगूठियां, हाथ की व पैर की चैन (चांदी की ) कानों की सोने की बालियां गायब थी। जांच में सामने आया आरोपी चोर छत के रास्ते घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बुड़िया निवासी विनोद सैनी ने बताया कि उनके घर के पास ही हमने दूसरा मकान बनाया हुआ है। जिसमें हम पहले रहते थे लेकिन अब नहीं रहते। अब दूसरे मकान में रहते है। लेकिन हमारा घर का समान उसमें पड़ा हुआ है। उसका उन्होंने ताला लगाया हुआ है। वीरवार सुबह करीब छह बजे उसने अपने पुराने मकान को जाकर देखा तो बाहर का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पडा था। उसने जांच की तो मकान से कपड़े व चांदी के जेवर गायब थे। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed