फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

थाने से चंद कदम पर एटीएम तोड़ा, सायरन सुन भागे चोर, कैश सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
theft
theft - फोटो : Yamuna Nagar
पुलिस थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने केनरा बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम बूथ में प्रवेश किया तो पीसीआर की गश्त के दौरान सायरन बजने की आवाज सुन वे मौके से फरार हो गए। जिसके चलते एटीएम के अंदर 3 लाख 60 हजार रुपये सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केनरा बैंक मैनेजर नितेश भंडारी ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा बैंक के बाहर लगे एटीएम का शटर तोड़कर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ छेड़खानी की गई है। चोरों द्वारा एटीएम के बाहर लगे शटर का लॉक तोड़कर एटीएम के अंदर घुस कर यह कार्रवाई की गई है। मैनेजर ने बताया कि एटीएम का सिर्फ शटर टूटा हुआ मिला है और सिक्योरिटी सिस्टम के साथ छेड़खानी की गई है। इसके अलावा एटीएम में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीती पांच अगस्त की रात को चोरों ने बिलासपुर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया था। इससे पहले जगाधरी में रक्षक विहार नाके पर लगे एटीएम में दो बार तोड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि चोर कैश ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। फर्कपुर में टाटा इंडीकैश का एटीएम भी चोरों ने तोड़ दिया था। इसी तरह से फर्कपुर में पंजाब नेशनल बैंक के ताले तोड़े गए। बिलासपुर में ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई थी। हालांकि चोर कैश नहीं ले जा सके थे। करीब एक माह पहले सर्व ग्रामीण बैंक में भी चोरों ने सेंध लगाई थी। यहां पर चोरों ने दीवार तोड़कर लॉकर निकाल लिया था। हालांकि लॉकर भारी होने की वजह से बाहर नहीं ले जा सके थे। इन वारदातों का अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सका।बॉक्स
विज्ञापन

अधिकतर एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के है। जिले में कुल 198 एटीएम है जिनमें से 80 फीसद पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। दिन में तो कुछ एटीएम पर गार्ड दिखाई देते हैं, लेकिन रात में इनकी ड्यूटी नहीं लगती। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह लगाए गए एटीएम से रुपये निकालने व इनकी सुरक्षा का कोई नियम नहीं है। बैंकों में एक साथ चार-पांच लोग घुसे रहते हैं। गार्ड न होने के कारण चोरों के हौंसले बुलंद है और वह बार बार एटीएम तोड़ने की वारदातों को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि शनिवार रात को अज्ञात चोरों द्वारा केनरा बैंक के एटीएम का शटर तोड़ दिया गया था। उसी टाइम अचानक रात्रि गश्त पर निकली पुलिस की पीसीआर वहां से गुजर रही थी। जिसकी सायरन की आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने एटीएम की सुरक्षा की और बैंक मैनेजर द्वारा दी गई शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश कर रहे है। बैंक अधिकारी से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed