फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

ओबीसी का एटीएम तोड़कर कैश चुराने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
theft
theft - फोटो : Yamuna Nagar
कस्बा के अग्रसेन चौक के समीप भारद्वाज मार्केट में वीरवार रात ओबीसी बैंक के बाहर लगे एटीएम को चोरों ने तोड़ डाला। चोरों ने पहले एटीएम का शटर तोड़ा, फिर बूथ के अंदर रखे एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया। लेकिन चोर नकदी निकालने में सफल नहीं हो पाए। इससे एटीएम में रखी सात लाख से अधिक की राशि सुरक्षित बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। उपमंडल एसडीएम विनेश कुमार व पीएनबी के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें मुंह पर रूमाल बांधे एक युवक एटीएम को तोड़ते हुए कैद हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी के प्रयास का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कस्बे की भारद्वाज मार्केट स्थित ओबीसी बैंक के कर्मचारी वीरवार देर रात लगभग सवा नौ बजे बैंक के एटीएम को ताला लगा चले गए थे। सुबह आकर जब बैंक खोलने लगे तो देखा की बैंक के बाहर लगे एटीएम का शटर टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तुरंत शाखा प्रबंधक व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि बैंक की ओर रोजाना एटीएम के निश्चित राशि डाली जाती है। वीरवार को भी बैंक की ओर से एटीएम में पाच लाख रुपये डाले गए थे। क्योंकि एटीएम में पैसे भी जमा किए जाते थे। इसलिए एटीएम में रात तक सात लाख 77000 रुपये की राशि एकत्रित हो गई थी। सिस्टम को चैक करने पर पता चला है कि वीरवार रात लगभग आठ बजकर 52 मिनट पर लास्ट ट्रॉजेक्शन हुई है। उसके बाद एटीएम को ताला लगा दिया गया था। सुबह जब बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। शटर खोलकर देखा तो एटीएम भी टूटी हुआ था। चोरों ने एटीएम की स्क्रीन, पैसे वाले जगह के लॉक को तोड़ा हुआ था। जबकि पैसे निकालने वाली ट्रे को भी तोड़ने का प्रयास किया है। एटीएम के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि चोर ने एटीएम को तोड़ने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन वह रुपये नहीं निकाल पाया। जांच करने पर एटीएम के अंदर सभी रुपये सुरक्षित मिले।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला है कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर एक युवक एटीएम को शटर तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ। अंदर प्रवेश करते ही युवक ने अपने मुंह पर लपटे हुए रूमाल को सही किया। इसके पश्चात युवक ने मुंह को नीचे कर डंडे से एटीएम के अंदर लगे कमरे को तोड़ दिया। इसके बाद कैमरे पूरी तरह से बंद हो गया। चोरों ने भारद्वाज मार्किट में प्रवेश करने पर बैंक के बाहर लगे बिजली के मीटर की तारों को तोड़कर बिजली सप्लाई बंद करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद चोरों ने बैंक के बाहर की तरफ रखे लकड़ी के तख्त को आगे रखकर आड़ बना दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 198 एटीएम है। जिनमें से 80 फीसद पर सुरक्षा गार्ड नहीं है। दिन में तो कुछ एटीएम पर गार्ड दिखाई देते हैं, लेकिन रात में इनकी ड्यूटी नहीं लगती। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह लगाए गए एटीएम से रुपये निकालने व इनकी सुरक्षा का कोई नियम नहीं है। इनमें एक साथ चार-पांच लोग घुसे रहते हैं। जबकि नियम के अनुसार एक बार में केवल एक ही व्यक्ति एटीएम के अंदर प्रवेश कर सकता है। सुरक्षा गार्ड न होने पर एटीएम तोड़ने की वारदातें होती है। पहले भी कई बार एटीएम तोड़ने की घटनाएं हो चुकी है।

कुछ साल पहले रादौर में एक ट्रैक्टर पर आए बदमाशों ने पहले तो पीएनबी बैंक के सीसीटीवी तोड़े। उसके बाद रस्से से एटीएम मशीन बांध कर उसे ट्रैक्टर से बांध कर उखाड़ कर ले गए थे। उसमें लाखों रुपये थे। इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। उखाड़े जाने के तीन दिन बाद यह एटीएम पश्चिमी यमुना नहर में खाली पड़ी मिली थी। इसके अलावा जगाधरी में यूनियन बैंक की एटीएम को गैस कटर से काट दिया गया था। लेकिन स्मोक सेंसर एक्टीवेट होने से चोर भाग निकले। दो साल पहले कन्हैया साहिब चौक के निकट एचडीएफसी बैंक का एटीएम तोड़ा गया था। इस साल भी एटीएम तोड़ने की दर्जनभर वारदातें हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed