फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

दो बंद घरों और दुकान से नगदी समेत एक लाख का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
theft
अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो सूने घरों व एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। वहीं, एक अन्य स्थान से किसी ने एक व्यक्ति की स्वीफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान रात्रि के वक्त किसी ने उसके घर में घुसकर 46 हजार रुपये की नगदी व सोने-चांदी के गहनों समेत हजारों रुपये का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, गांव हंडौली निवासी राजिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था। सुबह के वक्त वह घर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने सामान की जांच की तो घर से 15 हजार रुपये की नगदी व सोने-चांदी के गहनों समेत हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रादौर निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने रादौरी मार्ग पर पॉट शॉप बना रखी है। आरोप है कि बीती रात किसी ने उसकी दुकान के गल्ले में रखे 25 हजार छह सौ रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

शहर की रामपुरा कॉलोनी निवासी अंकित सब्बरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उसने रोज की तरह अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार घर के सामने खड़ी की हुई थी। सुबह के वक्त नींद खुलने पर उसे देखा कि उसकी कार गायब थी। उसने उसकी काफी तलाश की। मगर कार के बारे में कुछ पता नहीं चला। कार की कीमत करीब चार लाख 80 हजार रुपये थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed