{"_id":"5e4c26278ebc3ef2c42ff3de","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl22568783","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लोड कर झारखंड भेजे माल में से चार लाख की प्लाई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में लोड कर झारखंड भेजे माल में से चार लाख की प्लाई चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से ट्रक में लोड कर झारखंड प्लाइवुड फैक्टरी में भेजी प्लाई में से चार लाख रुपये की प्लाई गायब मिली। ट्रक दो दिन तक फैक्टरी में खड़ा रहा। आरोप है कि इसी दौरान ट्रक से प्लाई गायब हुई। फैक्टरी मालिक ने सीसी टीवी फुटेज भी दिखाने से मना किया। ट्रांसपोर्टर ने झारखंड के प्लाईवुड मालिक व ट्रक चालक पर मिलकर चार लाख रुपये की प्लाई हड़पने का आरोप लगाया है। ट्रांसपोर्टर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दशमेश कॉलोनी निवासी हेमंत कृष्ण ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खानचंद चौक ट्रक अड्डा पुराना हमीदा के पास एसएस ट्रांसपोर्ट के नाम से ऑफिस है। वह ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर सामान पहुंचाता है। बीती 13 अगस्त 2019 को उन्हें यहां से झारखंड के देवगढ़ स्थित केसरी प्लाईवुड में प्लाई भेजनी थी। तब उन्हें राजनबाली भाग्य फ्रेड करियर से 76 हजार रुपये किराए पर ट्रक लिया। ट्रक का चालक राजस्थान के मडली बाडमेर निवासी भंवरा राम था। तब उस ट्रक में ग्लोब पैनल इंडस्ट्री और एमएम गुड प्रोडक्ट यमुनानगर से प्लाइवुड के 1024 पीस लोड किए गए। जिनकी कीमत 516720 रुपये थी। दोनों फैक्ट्रियों से प्लाई लोड करने के बाद 16 अगस्त को ट्रक झारखंड के लिए रवाना हो गया। 26 अगस्त को ट्रक माल लेकर झारखंड के देवगढ़ स्थित केसरी प्लाइवुड में पहुंच गया। 28 अगस्त को जब ट्रक को खाली किया गया और वहां से फोन आया कि इसमें से 571 प्लाइवुड के पीस ही हैं। इस बारे में ट्रक चालक से बात की तो उसने कहा कि ट्रक दो दिन से फैक्टरी में ही था। जब सामान उतारा गया तो इसमें से 453 प्लाई के पीस गायब थे। इसके बाद उन्होंने केसरी प्लाइवुड के मालिक से बात की और कहा कि वे वहीं पर आ रहे हैं और तब तक माल और ट्रक वहीं पर रहने देना। एक सितंबर 2019 को जब वे वहां पर पहुंचे तो देखा कि न तो वहां पर ट्रक था और न ही माल था। केसरी प्लाइवुड के मालिक ने उन्हें बताया कि ट्रक 28 अगस्त को ही माल खाली करके यहां से चला गया। इस दौरान उन्होंने वहां पर केसरी प्लाइवुड के मालिक से वहां पर लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाने की मांग की तो उसने न हीं दिखाई और गायब हुई प्लाइवुड के बारे में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हेमंत का आरोप है कि यह माल ट्रक चालक और फैक्टरी मालिक ने मिलीभगत करके हड़प लिया। गायब हुए माल की कीमत चार लाख रुपये थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र मसीह का कहना है कि मामले में ट्रक चालक भवरा राम व केसरी प्लाइवुड के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।