फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft of lakhs including foreign currency, Yamunanagar

घर के ताले तोड़ विदेशी मुद्रा समेत लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including foreign currency, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव घिलौर में चोरों ने बंद पड़े एक मकान के ताले तोड़कर सोने के गहने, यूरो व यूएस डॉलर समते छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया है। चोरी के समय मकान मालिक नारायण रिश्तेदारी में गया था। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ बाइक सवार कैद मिले है। फुटेज से पता चला है कि शनिवार की रात को बाइक पर आए चोरों ने 15 मिनट के अंदर 4 बार घर के आगे चक्कर लगाकर रेकी की। रादौर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव घिलौर निवासी बालकृष्ण दत्ता ने बताया कि उसका एक बेटा सुमित दत्ता अमेरिका तो दूसरा बेटा अमित दत्ता पुर्तगाल में रहता है। सोमवार को ही उसका बेटा अमित दत्ता पुर्तगाल गया है। वह भी अधिकतर अमेरिका में अपने बेटे के पास रहता है। शनिवार को वह अपनी पत्नी नीरज दत्ता के साथ अपनी पुत्रवधू चारू को उसके घर छोड़ने सुबह लगभग साढ़े 11 बजे नारायणगढ़ गए थे। वह अपने घर को ताला लगाकर गये थे। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

रात के समय चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर घर में रखी 5 अलमारियों के ताले तोड़े। चोरों ने उनके घर को पूरी तरह से खंगाला। इस दौरान चोरों ने दो सोने के तीन-तीन तोले के कड़े, 600 यूरो, 1 हजार यूएस डॉलर, डेढ लाख रुपये नगद व अन्य सामान चुरा लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोने के अन्य गहनों को दूसरी जगह छुपाकर रखा हुआ था, जो चोरी होने से बच गए। उधर थाना प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस चोरी के मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने प्रभावित की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। जल्द ही पुलिस सीसीटीवी की मदद से अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed