फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft of gold and silver jewelery along with cash by breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Theft of gold and silver jewelery along with cash by breaking the locks of the house
जठलाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्यों ने गांव गुमथला राव में एक घर से सोने चांदी के जेवर सहित हजारों की नगदी चोरी कर ली। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुमथला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांव जटपुरा गया हुआ था। घर पर उसके माता-पिता थे। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसके माता-पिता भी खेत में चले गए। दोपहर करीब दो बजे जब वह व उसका पिता घर पहुंचे, तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो घर से करीब 90 हजार रुपए की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। आसपास छानबीन करने पर भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed