फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft of cash and jewelery from house, FIR registered

Yamuna Nagar News: घर से नकदी व जेवरात की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Feb 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery from house, FIR registered
यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र में चोरों ने रात के समय एक घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जठलाना निवासी अयूब ने शिकायत में बताया कि छह फरवरी की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, पाजेब, चांदी की चेन, सोने की अंगूठी, बच्चों की चांदी की पाजेब, सोने का नथ टीका, चांदी की अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed