{"_id":"69adf36b95dda9e58c02c7f4","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-of-the-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152530-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी
Mon, 09 Mar 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार घर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्यनगर निवासी उदयवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई निखिल दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। चार फरवरी को पिता ने फोन कर मां के बीमार होने की सूचना दी थी, जिस पर दोनों भाई घर से बाहर चले गए थे। 11 फरवरी को मां का निधन हो गया। इसके बाद वे लोग अपने पुश्तैनी मकान रुड़की चले गए थे। सात मार्च को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो अलमारी से 18 हजार रुपये के सोने के हार, 36 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी मिला। संवाद