{"_id":"665baed2891980f42904ba5b","slug":"the-youth-who-came-out-on-bail-threatened-the-head-warden-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119809-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमानत पर आए युवक ने हेड वार्डन को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमानत पर आए युवक ने हेड वार्डन को दी धमकी
Sun, 02 Jun 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला जेल से जमानत पर आए शुभम गुप्ता ने जेल के हेड वार्डन दारा सिंह की बाइक को टक्कर मारने का प्रयास किया। इसके साथ ही आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शुभम गुप्ता को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिला जेल के हेड वार्डन दारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई को वह जिला जेल में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसके पास फोन आया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। वह बाइक पर अपनी पत्नी को दवा दिलवाने गया। उसे दवा दिलवाने के बाद वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।
इस दौरान शुभम गुप्ता कार में अपने चार अन्य साथियों के साथ उसकी बाइक का पीछा करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसकी बाइक को टक्कर मारने का प्रयास किया मगर वह किसी तरह से बच गया। इसके बाद आरोपियों ने कार को उसकी बाइक के आगे खड़ा कर रोक लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला करने का भी प्रयास किया मगर लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी शुभम गुप्ता को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।