फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth showcased their talent

Yamuna Nagar News: युवाओं ने प्रतिभा का किया किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The youth showcased their talent
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि, आयोजक व विद्यार्थी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एफपीआई की ओर से युवा नेतृत्व गतिविधि कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही की इसकी संपूर्ण योजना, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी युवाओं ने संभाली। कार्यक्रम में करीब 40 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक संस्थाओं से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। संस्था प्रबंधक डॉ. अंजना तलुजा के नेतृत्व में हुआ। इसमें डॉ. नीना पुरी और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्यातिथि रहे। प्रतिभागियों ने लावणी नृत्य, भरतनाट्यम, रैप और लाइव बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। मंच का संचालन संयम जैन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम से यह संदेश भी दिया गया कि शास्त्रीय और लोक नृत्य किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। मुख्यातिथि डॉ. नीना पुरी ने वर्ष 1972 में जिले में एफपीआई शाखा की स्थापना से जुड़ी यादें साझा कीं। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना कर युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आरके भारद्वाज व, संस्था के कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed