फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth must be taken on the 'right path' away from drugs

नशे से दूर युवाओं को ‘सही राह’ पर ले जाना है जरूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The youth must be taken on the 'right path' away from drugs
शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल के साथ बैठक करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम जारी है। इस मुहिम को अब ‘सही राह’ का नाम दिया गया है। जिसके अंतर्गत खासकर युवाओं समेत सभी नशा रोगियों को नशे से दूर सही मार्ग पर लाकर उनका जीवन सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी मुहिम में अब शिक्षण संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा। जिसके चलते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला के करीब 80 शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में उनसे पूछा गया कि युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम में शिक्षण संस्थान किस तरह से मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गोयल ने बताया कि इस मुहिम को ‘सही राह’ का नाम दिया गया है। जल्द ही इसे एक ट्रस्ट का रूप दिया जाएगा। ताकि सारा कार्य सिस्टम से चले। हमने इस मुहिम को रुकने नहीं देना है। यह तभी संभव होगा जब सभी लोग दिल से साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि संस्थान एक ऐसी योजना बनाएं, जिसके तहत जिन नशा रोगियों के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें स्कूलों में दाखिला देकर शिक्षा से जोड़ा जाए। कॉलेज के स्टूडेंट्स सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर सकते हैं। नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म या फिर उनके मन का कोई भी विचार जिससे नशा रोगी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित हो, इसके लिए छात्र भी पूरा सहयोग दें। मानव शृंखला बनाकर भी समाज को जागरूक किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि शिक्षण संस्थान नशा रोकने को लेकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस पर अधिकतर प्रिंसिपल ने इसका समर्थन किया।
समाज की मदद से ही नशा मुक्ति संभव
अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता सुशील आर्य ने कहा यह सामाजिक समस्या है। समाज की मदद से ही हम इस से लड़ सकते हैं। ऐसे में हम सभी ने मिलजुल कर इस समस्या को जड़ से खत्म करना है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि नशा हमारे विवेक को नष्ट कर देता है। यह जीवन को बर्बाद कर देता है और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल कर देता है, इसलिए व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए।

हमारी युवा शक्ति विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति हैं। यदि युवा शक्ति नशा करना छोड़ दे, तो दुनिया में हम सबसे आगे होंगे। कामयाब होने के लिए नशा छोड़ना जरूरी है। नशे से नाता जोड़ना सबसे बड़ा महापाप है। नशा मुक्त समाज होने से हम वास्तविक गौरव के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी चीज असंभव नहीं है। यदि मन में ठान लिया जाए तो हम अपने समाज को नशा मुक्त कर सकते हैं और जीवन में नई-नई उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed