{"_id":"672fbe9e85c75384db0363d7","slug":"the-youth-injured-in-the-fight-died-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128132-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम
Sun, 10 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अंबाला के एक अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। केस में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।
छछरौली थानाक्षेत्र के गांव चूहड़पुर कलां निवासी 18 वर्षीय अनमोल को बीते 26 अक्तूबर को उसके कुछ साथियों ने फोन कर घर से बुलाया था। अनमोल की युवकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पुर युवकों ने उस पर ईंटों, पत्थरों से हमला कर दिया था। अनमोल के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
परिजनों ने युवक को अंबाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर शाम को अनमोल की मृत्यु हो गई। जैसे ही उसकी परिजनों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया। मृतक के पिता विनोद कुमार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि केस में हत्या की धारा की वृद्धि की गई है। मनदीप नाम के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।