फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth have pledged to create a self-reliant India

Yamuna Nagar News: युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

Sat, 13 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The youth have pledged to create a self-reliant India
कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा के पदाधिकारी, नेता व  अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) फनींदर नाथ ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलवाया।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प युवाओं के दृढ़ निश्चय से ही पूर्ण होगा। युवा बढ़ेंगे, देश आगे बढ़ेगा।आत्मनिर्भर भारत हम सबका संकल्प है। शर्मा ने कहा कि एक ऐसा भारत बनाए जहां संसाधनों और अपनी तकनीक पर गर्व करते हुए आगे बढ़े। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की शक्ति,छोटा कदम बड़ा बदलाव लाता है, आज लोकल खरीदो, कल भारत को विश्वगुरु बनाओ।
विज्ञापन

हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मजबूती से काम करना है,ओबीसी मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान व आत्मनिर्भर अभियान की प्रदेश सह संयोजक प्रीति जौहर ने कहा कि आज हमें भारत देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हम अपने भारत देश में ही बनी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे तो इससे हमारे देश का रुपया देश में ही रहेगा। इस अवसर पर आईटीआई प्रिंसिपल, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा,कार्यक्रम संयोजक सन्नी नारा ,प्रसन्नता चावरिया,पूर्व मेयर मदन चौहान, प्रदेश सह संयोजक आत्मनिर्भर प्रीति जौहर, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed