फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth are being robbed of their dreams by showing them dreams of going abroad

Yamuna Nagar News: युवाओं को विदेश के सपने दिखा लूटे जा रहे अरमान

Fri, 07 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The youth are being robbed of their dreams by showing them dreams of going abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमेरिका ने अवैध रूप से प्रवास कर रहे भारतीयों को वापस भेजा है। इससे यह मामला एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। विदेश में नौकरी और पैसे के सपने दिखाकर युवाओं के अरमानों को को लूटा जा रहा है।
पिछले कुछ समय से विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले तेजी से बढ़े हैं। यमुनानगर में वर्ष 2019 से 2024 तक 217 केस दर्ज किए जा चुके हैं। युवाओं में विदेश में नौकरी का क्रेज बढ़ा है। पंजाब के बाद हरियाणा के युवा विदेश में जाकर नौकरी करने को अधिक तवज्जो देते हैं। यमुनानगर भी इस मामले में हरियाणा के टॉप फाइव जिलों में शामिल है।
विज्ञापन

यमुनानगर से बड़ी संख्या में लोग विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। जिस कारण ऐसे युवाओं की संख्या अधिक है जो विदेश में नौकरी कर पैसा कमाने का सपना देखते हैं। पुलिस की सिक्योरिटी ब्रांच में आए दिन 100 से अधिक आवेदन वेरिफिकेशन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के क्रेज को देखते हुए फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट भी सक्रिय हैं। डंकी के माध्यम से विदेशी यात्रा करने के मामले में यमुनानगर पांचवें स्थान पर है। पुलिस रिकार्ड की माने तो यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़े के 217 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
सबसे अधिक केस 2023 व 2024 में ही दर्ज हुए हैं। युवाओं को विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर लूटा जा रहा है। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों एजेंट 30 से 50 लाख रुपये तक का फर्जीवाड़ा करते हैं। कई बार यह रकम 70 लाख रुपये तक भी पहुंच जाती है। अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों में भेजने के अलग-अलग रेट हैं। सबसे अधिक खर्च अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के लिए आता है।

सख्त कार्रवाई न होने से बढ़ रहा हौसला
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाता है। कई बार वादी ही समझौता कर लेता है। वहीं पुलिस भी एजेंटों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती। इससे एजेंटों का हौसला भी बढ़ जाता है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में 72 और 2024 में 87 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed