{"_id":"5e39bc628ebc3ee5ce01b1d2","slug":"the-young-man-who-brought-a-minor-friend-to-the-ticketock-video-brought-home-the-family-scolded-and-hanged-yamuna-nagar-news-knl209291173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग दोस्त को घर लाया टिकटॉक विडियो बनाने वाला युवक, परिजनों ने डांटा तो लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग दोस्त को घर लाया टिकटॉक विडियो बनाने वाला युवक, परिजनों ने डांटा तो लगा लिया फंदा
विज्ञापन
टिकटॉक पर विडियो बनाने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में दुप्पटे का फंदा बनाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। बार-बार पुकारने पर भी जब कुंडी न खुली तो भाई दरवाजा तोड़कर अंदर गया। युवक को फांसी पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चौकी अर्जुन नगर की प्रताप नगर क्षेत्र की शंकरपुरी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान सुरेश कुुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई लक्ष्मण ने बताया कि उसकी चारों बहनों व उसकी शादी हो गई है और वह मां प्रभा देवी, भाई सुरेश व पत्नी के साथ शंकरपुरी में रहता है। उसका छोटा भाई सुरेश बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। सुरेश रविवार को काम पर नहीं गया। जब उन्होंने उससे पूछा तो वह मन नहीं है की बात कही। जिसके बाद वह और उसकी मां काम पर चले गए। सोमवार को भी सुरेश काम पर नहीं गया। मंगलवार को सुरेश ने दरवाजा बंद कर लिया। लक्ष्मण ने बताया कि मां ने सुरेश को खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब सुरेश ने दरवाजा नहीं खोला तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। जहां सुरेश पंखे पर दुप्पटे के फंदे से लटका हुआ मिला।
दोस्त को घर लाने पर रोकने से हो गया था नाराज
मृतक के भाई लक्ष्मण ने बताया कि एक 17 वर्षीय लड़की से सुरेश की दोस्ती थी। वह अकसर अपनी दोस्त को लेकर घर आता था। लक्ष्मण ने बताया कि कुछ रोज पहले वह और उसकी मां काम पर गए हुए थे। जबकि उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान सुरेश अपनी दोस्त को लेकर घर आया। इस दौरान किसी पड़ोसी ने उसकी मां को बता दिया। जिस पर मां ने सुरेश को समझाया कि अभी लड़की नाबालिग है। इसी बात को लेकर वह दो दिन से परिवार वालों से नाराज चल रहा था।
दो दिन से नहीं खाया खाना
लक्ष्मण ने बताया कि सुरेश रविवार से काम पर नहीं जा रहा था। पूछने पर उसने मन नहीं है की बात कही। वहीं उसने खाना भी नहीं खाया। जब उन्होंने कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। सोमवार को भी सुरेश ने खाना नहीं खाया। उसके दोस्त शुभम वर्मा, राहुल ने बताया कि रविवार को उन्होंने सुरेश के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उसका नंबर नहीं लगा। उसके बाद शाम को उन्होंने उसे करीब तीस बार कॉल मिलाया, लेकिन उसकी कॉल नहीं लगी।
विज्ञापन
टिकटॉक भी बंद किया
दोस्तों के मुताबिक सुरेश हंसी मजाक करता रहता था। काम से लौटने के बाद वह टिकटॉक विडियो बनाता था। वह अधिकांश अकेला समय टिकटॉक पर एक्टिंग में गुजार देता था। वह उन्हें भी टिकटॉक पर एक्टिंग कराता और खुश रहता था। परिजनों द्वारा डांटने के बाद से वह से टिकटॉक पर विडियो भी नहीं डाल रहा था।
सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने किसी पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पारस कुमार, चौकी इंचार्ज अर्जुन नगर।