{"_id":"6937293e2a9fa2e90b05546f","slug":"the-young-man-was-attacked-with-a-cutter-he-received-20-stitches-on-his-head-and-neck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147933-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक पर कटर से हमला, सिर व गर्दन पर लगे 20 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक पर कटर से हमला, सिर व गर्दन पर लगे 20 टांके
Tue, 09 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर के गांव हबीबपुर से जिले के शादीपुर गांव में दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए 21 वर्षीय युवक साहिल पर आरोपियों ने कटर से गर्दन पर हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर 20 टांके लगाए गए। उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घायल साहिल की मां मुनसरीना ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे उसका बेटा यमुनानगर के शादीपुर में अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बुलेट पर आया था। जब वह शादीपुर की राजपुर कॉलोनी में पहुंचा तभी कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद वे लोग वहां से भाग गए।
बेटे ने इसकी शिकायत दिन में सदर थाना यमुनानगर में दी, जिसके बाद वह शादी में शामिल होने के लिए चला गया। इसके बाद रात को जब वह शादी से लौट रहा था तो उन्हीं युवकों ने बेटे साहिल को दोबारा से घेर लिया और उस पर कटर से हमला कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए।