फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man snatched the gold chain from the neck of the elderly returning from the gurudwara

गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे बुजुर्ग के गले से युवक ने छीनी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The young man snatched the gold chain from the neck of the elderly returning from the gurudwara
यमुनानगर। मॉडल टाउन में नेहरू पार्क स्थित गुरुद्वारे सिंह सभा से माथा टेक कर घर लौट रहे बुजुर्ग व्यक्ति के गले से युवक ने सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद आरोपी युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतपुरा रोड मॉडल टाउन निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह नेहरू पार्क स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में माथा टेकने गया था। करीब साढ़े छह बजे वह माथा टेककर वापस घर की तरफ पैदल लौट रहा था। जब वह रिक्शा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से एक लड़का पैदल-पैदल उसके पीछे आ रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। झटका लगने से वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी पीछे से बाइक लेकर आ रहे अपने साथी के साथ फरार हो गया। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed