{"_id":"626ef36a2dbe5902450684da","slug":"the-young-man-s-neck-was-hit-with-an-ax-yamuna-nagar-news-knl1067894107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में लगी पंचायती लाइट को घुमाने को लेकर विवाद, युवक की गदन पर कुल्हाड़ी से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में लगी पंचायती लाइट को घुमाने को लेकर विवाद, युवक की गदन पर कुल्हाड़ी से किया वार
विज्ञापन
जगाधरी। थाना बूड़िया के एक गांव की महिला ने तीन युवकों पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पति को कुल्हाड़ी व सरिए से घायल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले गली में लगी लाइट को खेतों की तरफ घुमाने पर आरोपियों का उसके पति से विवाद हुआ था।
थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के पास पंचायत की तरफ से ट्यूब लाइट लगाई गई थी। जिसे गांव के ही नवीन और गुरदीप ने अपने खेतों की तरफ घुमा दिया था। उसके पति ने लाइट को फिर से गली की तरफ कर दिया। जिससे आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। महिला ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर गली में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। नल के पास पानी पीते समय गांव के नवीन, गुरदीप उर्फ काला, रामधन वहां आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो तीनों ने उससे हाथापाई की। शोर सुनकर उसके पति वहां पहुंचे तो तीनों ने उसके पति को बुरी तरह से पीटा। इस दौरान नवीन ने कुल्हाड़ी से उसके पति की गर्दन के पीछे और गुरदीप ने गन्ना काटने की पाटली से पति के सिर पर वार किया। रामधन ने भी सरिए से उन पर हमला किया। झगड़े का शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों और लोगों का आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी। उन्होंने फोन करके डायल 112 की गाड़ी को मौके पर बुलाया और पुलिस की मदद से उसके पति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना बूड़िया एएसआई राजिंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।