{"_id":"6446f08e17659c81ab087f94","slug":"the-young-man-raped-the-sixth-grade-student-by-taking-her-to-the-field-yamuna-nagar-news-c-18-1-100627-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छठी कक्षा की छात्रा को खेत में ले जाकर युवक ने किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छठी कक्षा की छात्रा को खेत में ले जाकर युवक ने किया गलत काम
Tue, 25 Apr 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
छछरौली। ईद पर लगे मेले से एक युवक छठी कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर खेतों में ले गया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर छछरौली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उनके गांव में ईद के उपलक्ष्य में रविवार को मेला लगा था।
मेले में उसकी साढ़े 11 साल की लड़की भी गई थी। जब उसकी लड़की झूला झूल रही थी तो उसके पास गांव का युवक रमजानी उर्फ जानी आया। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया। जहां पर आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। गलत काम करने के बाद आरोपी उसे आधे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी को इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी ने घर आकर उसे आपबीती बताई। इस शिकायत पर छछरौली पुलिस ने आरोपी युवक पर अगवा कर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी छछरौली भूपेंद्र राणा का कहना है कि आरोपी युवक रमजानी उर्फ जानी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।