फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man misdeed the woman by taking her to the hotel, Yamunanagar

युवक ने महिला को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The young man misdeed the woman by taking her to the hotel, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने सहायता के नाम पर उससे रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फर्कपुर क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी आरोपी अभिषेक के साथ जान पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उससे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले लें। इसके बाद वह उसे लिव इन रिलेशनशिप में रखेगा और उसके बच्चों का खर्च भी उठाएगा। महिला ने बताया कि आरोपी की बातों में आकर उसने अपने पति से तलाक ले लिया। कुछ दिन तक आरोपी ने उसके बच्चों का खर्च उठाया, बाद में आरोपी ने पैसे देने बंद कर दिए। महिला ने बताया कि एक दिन अभिषेक ने उसे कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। वह उसकी सहायता करे।
विज्ञापन

उसने अपने गहने गिरवी रख कर आरोपी को रुपये दे दिए। मगर उसके बाद आरोपी ने उसके पैसे वापस नहीं किए। महिला ने बताया कि 21 जून को आरोपी उसे मिला और उसे कहा कि वह आज उसके पैसे वापस करेगा। इस दौरान आरोपी उसे शहर के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक अभिषेक के खिलाफ धारा दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed