फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man jumped in the canal after being assaulted by taking his head off the pagri

सिर से पग उतार कर मारपीट किए जाने से आहत होकर युवक ने नहर में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped in the canal after being assaulted by taking his head off the pagri
बाड़ी माजरा स्थित हरमन इंजीनियरिंग वर्कस फैक्टरी के संचालक हरमनदीप सिंह ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उसके भाई सतबीर सिंह का आरोप है कि उसके चाचा बलविंद्र सिंह ने उसके भाई के सिर से पग उतार कर मारपीट की। इससे आहत होकर हरमनदीप ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश की। वीरवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने मामले में नहर में डूबे युवक के चाचा बलविंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुना विहार कॉलोनी निवासी सतबीर सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बाड़ी माजरा में हरमन इंजीनियरिंग वर्कस के नाम से फैक्टरी है। जहां उसके पिता रणजीत सिंह व बड़ा भाई हरमनदीप सिंह (28) काम करते है। सतबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई हरमनदीप सिंह पिछले 7-8 दिन से परेशान चल रहा था। बुधवार को उसका भाई हरमनदीप सिंह शाम करीब चार बजे अपने चाचा बलविंद्र सिंह के घर पर गया था। आरोप है कि वहां पर उसके चाचा बलविन्द्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पग भी सिर से उतार दी। यह बात हरमनदीप सिंह ने पिता रणजीत सिंह को फोन पर बताई थी। इसके बाद घर लौटते समय हरमनदीप सिंह ने अपनी बाइक को बाड़ी माजरा के पुराने पुल के पास खड़ा किया और पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। आरोप है कि उसके भाई हरमनदीप सिंह ने अपने चाचा बलविन्द्र सिंह की पिटाई से तंग होकर नदी में छलांग लगाई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश की। वीरवार शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

बॉक्स
बेटे के रूप में दो माह पहले ही आई थी घर में खुशी
सतबीर सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई हरमनदीप सिंह की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। दो माह ही उसकी पत्नी के पास लड़के ने जन्म लिया था। जिसका अभी तक नामकरण भी नहीं हुआ था। घर में बेटा आने से परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन दो माह पहले आई यह खुशी हरमनदीप सिंह के नहर में डूबने से मातम में बदली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
बुधवार शाम को हरमनदीप सिंह के नहर में डूबने की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने इसकी सूचना गोताखोरों को दी। लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी तलाश शुरू नहीं हो पाई। वीरवार सुबह गोताखोर अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पश्चिमी यमुना नहर किनारे पहुंचे। पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्होंने किश्ती के माध्यम से बाड़ी माजरा पुल से हमीदा हैड तक नहर में डूबे हरमनदीप की तलाश शुरू की। बुधवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

वर्जन नहर में डूबे युवक के मामले में पुलिस ने उसके चाचा बलविंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुखबीर सिंह, प्रबंधक, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed