{"_id":"678ff8e79249ab41ae093f5d","slug":"the-young-man-had-drowned-in-the-canal-his-friends-kept-the-incident-hidden-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131878-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में डूब गया था युवक, घटना छुपाए रहे दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में डूब गया था युवक, घटना छुपाए रहे दोस्त
Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पांच दिन पहले लापता हुए युवक नहर में डूब गया था। उसके दोस्तों ने यह बात छुपा कर रखी। परिजनों और पुलिस को उसके दोस्तों पर शह हुआ तो दोस्तों से पूछताछ की। दोस्तों ने नहर में डूबने की बात बताई। पुलिस ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दोस्तों को हिरासत लिया है। उधर, परिजन लापता युवक के साथ अनहोनी घटना होने की आशंका जता रहे हैं।
मामला बूड़िया थाना क्षेत्र का है। बीती 16 जनवरी को बूड़िया निवासी 26 वर्षीय पंकज लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि आखिरी बार पंकज को एक दोस्त के साथ देखा गया था। इस परिजनों ने उससे बात की। उसने कोई सूचना न होने की बात कही।
परिजनों का कहना है कि जब भी वह थाने पर जाते थे तो पंकज का दोस्त उन्हें थाने जाने से रोकता था और कहता था कि वह कहीं घूमने के लिए गया होगा, आ जाएगा। इसी तरह से पांच दिन बीत गए। मंगलवार को परिजनों को उसके दोस्त पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पंकज के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि वह नहर में डूब गया है। दोस्तों ने बताया कि घटना के दिन उन्होंने पार्टी की थी।
वह नहर किनारे शौच करने के लिए रुके थे। उसी समय पैर फिसलने से पंकज नहर में गिर गया था। पुलिस ने हर में उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
इस संबंध में एसएचओ थाना बूड़िया नरसिंह ने बताया कि 16 जनवरी को युवक लापता हुआ था। अब उसके दोस्तों ने बताया कि वह नहर में गिर गया था। गोताखोरों से नहर में पंकज की तलाश कराई जा रही है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।