{"_id":"6182dda5fb4149330b4df85f","slug":"the-young-man-collided-with-the-tree-due-to-the-collision-of-the-bike-died-yamuna-nagar-news-knl886026166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से पेड़ से टकराया युवक, दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से पेड़ से टकराया युवक, दम तोड़ा
विज्ञापन
यमुनानगर। लेदी रोड पर खानूवाला के पास बाइक की टक्कर लगने से युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी रिपुदमन ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा लड़का राकेश कुमार (35) पेस्टीसाइड कंपनी में काम करता था। वह कंपनी के काम से लेदी गांव की तरफ गया था। जब वह गांव खानूवाला के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश पेड़ से टकरा गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया।