फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man cheated 40 thousand rupees from the businessman, Yamunanagar

कारोबारी से युवक ने ठगे 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
The young man cheated 40 thousand rupees from the businessman, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर अनाजमंडी गेट के पास एक युवक ने खाद, बीज एवं कीटनाशक दवां के कारोबारी को बातों में उलझा कर 40 हजार ठग लिए। कारोबारी के बेटे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली निवासी विशाल मंगला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बिलासपुर अनाज मंडी गेट के नजदीक खाद, बीज एवं कीटनाशक दवा की दुकान है। दुकान पर वह और उसके पिता ईश्वर दयाल बैठते है। 29 जुलाई को वह अपने निजी काम से बाहर गया था। दुकान पर केवल उसका पिता ईश्वर दयाल थे। इस दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आया। आरोपी युवक ने उसके पिता से कुछ सामान खरीदा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उसके पिता को अपनी बातों में उलझा लिया और दुकान में रखे 40 हजार रुपये धोखे से ठग लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक बाइक पर फरार हो गया। आरोपी के चले जाने के बाद जब उसके पिता को दुकान से पैसे गायब मिले तो उन्होंने उसे इस बारे में फोन पर जानकारी दी। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर उन्होंने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed