{"_id":"68e2e4f727809e200306b5be","slug":"the-workers-union-discussed-their-demands-yamuna-nagar-news-c-245-1-kht1002-138860-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कर्मचारी संघ ने मांगोंं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कर्मचारी संघ ने मांगोंं पर की चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कर्मचारी भवन, रोहतक में राज्य स्तरीय बैठक की। बैठक से लौटने पर रविवार को राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ ही कर्मचारियों के मांगों पर भी चर्चा की गई।
इसी के साथ ही ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शनों को मज़बूती प्रदान करने का आह्वान किया गया। राज्य प्रधान ने बताया कि बैठक में अध्यापक आंदोलन के परिप्रेक्ष्य विषय पर पूर्व प्रधान सत्यपाल सिवाच ने शिक्षा के महत्व, इसके सार्वभौमिकरण की ज़रूरत, समान/कॉमन स्कूलों के देश के लोकतंत्र व भाईचारे को बचाने में महत्व पर चर्चा की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी तीन सुविधाएं सरकार उपलब्ध करवा दे तो कोई भी बच्चा या अभिभावक प्राइवेट में दाख़िला नहीं लेगा। इसमें सभी कक्षाओं व सभी विषयों के सभी स्कूलों में पद सृजित कर शिक्षक उपलब्ध कराना, सभी तरह की साफ़-सफ़ाई, कमरे, लैब, शौचालय, पानी, बिजली, परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराना और गैर-शैक्षणिक कार्यों को बंद कराना शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा एसटीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एन भारती ने जनसरोकारी मांगपत्र पर चर्चा की। उन्होंने 2010 से पहले वाले शिक्षकों के लिए भी टीईटी की अनिवार्यता का विरोध करते हुए इसे छंटनी का बहाना बताया। भारती ने इसके खिलाफ़ संगठन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका डालने की जानकारी दी। बैठक में पूर्व प्रधान वज़ीर सिंह ने संगठन क्यों, कैसा और किसके लिए विषय पर सरकार और शिक्षकों के बीच उत्पादन संबंधों, शिक्षा-स्कूलों व शिक्षक को बचाने के लिए एक जनवादी संगठन की रूपरेखा पर चर्चा की।
ऐसा संगठन जो साझी मांगों के लिए व्यापक एकता के साथ जनसंघर्ष तैयार करे एवं चाकबोर्ड की लड़ाई दोनों स्तरों पर लड़े। प्रभु सिंह ने वर्तमान दौर में आंदोलन की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से ब्लॉक स्तरीय बैठक करते हुए इसी माह तक जिला स्तरीय बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।