फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Women's Ayurvedic College received the second prize

Yamuna Nagar News: महिला आयुर्वेदिक कॉलेज को द्वितीय पुरस्कार

Wed, 31 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The Women's Ayurvedic College received the second prize
 पुरस्कार के साथ महिला आयुर्वेदिक कॉलेज की टीम। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, यमुनानगर ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। कॉलेज की टीम ने चरक जयंती 2025 के अवसर पर आयोजित प्रथम राष्ट्रीय आयुर्वेद प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता बच्चों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता कर्नाटक स्थित आप्तास आयुर्वेद ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गई। जिसे भारतीय चिकित्सा प्रणाली के राष्ट्रीय आयोग तथा राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली का शैक्षणिक सहयोग से आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 28 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय आयुर्वेद विश्व सम्मेलन के दौरान संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि इसमें एक ही संस्थान से 50 बीएएमएस विद्यार्थियों की टीम द्वारा परियोजना का क्रियान्वयन अनिवार्य रखा गया था।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज की टीम ने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार प्राप्त परियोजना का शीर्षक आयुर्वेदिक औषधीय पौधे हमारे आसपास, विद्यालयी बच्चों में हर्बल जागरूकता हेतु एक शैक्षणिक पहल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को जड़ी-बूटियों की पहचान, उनके उपयोग और महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को भ्रमण, रचनात्मक गतिविधियों, प्रश्नोत्तरी तथा पौधारोपण जैसी क्रियात्मक विधियों के माध्यम से आयुर्वेद से जोड़ा गया। कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि को संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed