फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The women of Dhaurang village are writing their own story of self-reliance

Yamuna Nagar News: धौड़ंग गांव की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

Mon, 09 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The women of Dhaurang village are writing their own story of self-reliance
कार्यक्रम में पुष्पा को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धौड़ंग गांव की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ा वासु स्वयं सहायता समूह वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। शुरुआत में छोटे स्तर पर बने इस समूह ने धीरे-धीरे महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदलने का काम किया।
समूह में 10 महिलाएं शामिल हैं और सभी सदस्य गांव की निवासी हैं। समूह की अध्यक्ष पुष्पा रानी, सचिव अतरो और खजांची किरण देवी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इनके साथ सुखविंदर, पूजा, कविता देवी, सुषमा, सुमन, इंदू और अनु देवी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

ये महिलाएं मिलकर पशुपालन, खेती-बाड़ी और छोटी दुकानदारी जैसे कार्यों से अपनी आय बढ़ा रही हैं। पहले घर तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब परिवार की आर्थिक रीढ़ बन गई हैं। समूह की महिलाओं ने पारंपरिक कार्यों के साथ नए अवसर भी अपनाए हैं। वर्तमान में पुष्पा रानी, अतरो, किरण देवी, सुषमा और पूजा आईटीआई संस्थान में कैंटीन का सफल संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन के संचालन से उन्हें नियमित आय मिल रही है और प्रबंधन क्षमता में भी बढ़ोतरी हुई है। समूह का उद्देश्य केवल कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को जागरूक करना भी है। इसके तहत समय-समय पर बचत, ऋण प्रबंधन, स्वरोजगार, स्वच्छता और महिला अधिकारों पर प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

समूह की प्रधान पुष्पा रानी के अनुसार स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और वे अब अपने फैसले खुद ले रही हैं। समूह के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम नायब सैनी ने भी महिलाओं को सम्मानित किया है। वासु स्वयं सहायता समूह अब गांव में उम्मीद और प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है।

कार्यक्रम में पुष्पा को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी। स्वयं

कार्यक्रम में पुष्पा को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed