फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman who went to feed the fish dies due to drowning in the temple pond

मछलियों को आटा डालने गई महिला की मंदिर के तालाब में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The woman who went to feed the fish dies due to drowning in the temple pond
मंदिर गगड़वाला में एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला हर रोज की तरह शुक्रवार को सुबह मंदिर गगड़वाला में बने तालाब में मछलियों को आटा डालने गई थी। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। पुलिस ने महिला शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी प्रदीप और ईशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां सुनीता (65) बहुत समय से मछलियों को आटा डालने के लिए मंदिर गगड़वाला के तालाब में जाती थी। शुक्रवार को सुबह भी वह मछलियों को आटा डालने मंदिर आई थी। मछलियों को आटा डालते समय उनका पांव फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। इस बीच तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। प्रदीप व ईशु ने बताया कि जब उनकी मां काफी देर तक घर वापस नहीं लौटती तो वह दोनों उनकी खोज करते हुए तालाब पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उनकी मां का शव तालाब में पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। साढौरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि सुनीता के परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। महिला की मौत पांव फिसलकर पानी में डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed