फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman was called home after being told she was ill, she was held hostage and raped.

पत्नी बीमार होने की बात कहकर महिला को घर बुलाया, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
The woman was called home after being told she was ill, she was held hostage and raped.
यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने दूसरे किरायेदार पर घर बुलाकर अपने जानकार से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी किरायेदार ने अपनी पत्नी के बीमार होने की बात कहकर महिला को अपने मकान में बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे अपने जानकार व परिजनों के साथ मिलकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी व उसके जानकार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं। वह किराये के एक मकान में ऊपर बने कमरे में रहती है, जबकि नीचे वाले मकान में बक्शीश सिंह परिवार सहित रहता है। पांच दिसंबर 2020 की रात बक्शीश ने उसे अपनी पत्नी बीमार होने की बात कहकर अपने घर बुलाया। आरोपी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी की देखभाल के लिए मदद चाहिए। इस पर वह नीचे आ गई। आरोप है कि जब वह मकान में आई तो वहां पर बक्शीश सिंह के जानकार व रिश्तेदार मौजूद थे। इसके बाद आरोपी बक्शीश उसे साथ वाले कमरे में ले गया। जहां उसका जानकार वीरेंद्र पहले से मौजूद था। उसके कमरे में आते ही आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान बक्शीश ने उसे धक्का दे दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी बक्शीश सिंह ने अपने जानकार विरेंद्र, मोनू, पत्नी व बेटे के साथ मिलकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी वीरेंद्र व बक्शीश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से छेड़खानी का लगाया आरोप, बक्शीश पर केस दर्ज करवाने वाली महिला व बेटे पर केस दर्ज
उधर, जिस महिला ने बक्शीश सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, उस महिला व उसके बेटे पर कॉलोनी की ही एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में भी महिला व उसके बेटे पर केस दर्ज किया है। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि आठ मई को वह अपनी 15 साल की बेटी के साथ घर पर थी, तभी कॉलोनी की महिला अपने बेटे के साथ उनके घर में घुस गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी महिला के बेटे ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। विरोध जताने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। जांच अधिकारी मेनका रानी का कहना है कि मामले में आरोपी महिला व उसके बेटे पर आठ पोक्सो एक्ट, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed