{"_id":"616f20425c45ee56f17c458c","slug":"the-woman-forgot-the-bag-full-of-cash-in-the-bank-the-security-personnel-returned-it-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl870401115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नकदी के भरा बैग भूली महिला, सुरक्षाकर्मी ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नकदी के भरा बैग भूली महिला, सुरक्षाकर्मी ने लौटाया
विज्ञापन
महिला को रुपये व बैग लौटाता बैंक सुरक्षा कर्मी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सुरक्षाकर्मी को बैंक में नकदी से एक हैंडबैग लावारिस मिला। सुरक्षा कर्मी ने बैंक में बैग के मालिक की तलाश की। जब कोई नहीं मिला तो सुरक्षा कर्मी ने सूचना शाखा प्रबंधक को दी। घटना शहर के गुरु नानक खालसा संस्थान के पास स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है। सीसीटीवी और बैंक रिकार्ड से मालिक की तलाश की गई। बैग एक महिला का है और बैंक में भूल गई थी।
बैंक शाखा प्रबंधक सचेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षाकर्मी विजय पाल ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसे बैंक में लावारिस हैंडबैग मिला। उसने उपस्थित उपभोक्ताओं व अन्य से इसके बारे में पूछताछ की। बैग के मालिक का पता नहीं चला। उसने इसकी सूचना सभी कर्मचारियों को दी। संदिग्ध वस्तु होने के संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बैग खोला तो उसमें 15 हजार रुपये और दस्तावेज मिले।
इस दौरान सीसीटीवी से पता चला कि बैंक में आई महिला बिमला देवी अपना बैग यहीं छोड़ गई है। इस पर बैंक के डाटा से महिला का नंबर निकाला गया ौर उसे फोन कर बैंक में बुलाया गया। महिला ने बताया कि वह बैग भूल गई और इसकी तलाश कर रही थी। बैग में रखे सामान की जानकारी लेने के बाद महिला को बैग सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बैग पाकर महिला खुश हो गई। बिमला ने बताया कि उसने जरूरी काम के लिए रुपये निकलवाए थे, जो बैंक में ही भूल गई थी, जिसके कारण वह काफी परेशान थी। बिमला देवी ने सुरक्षाकर्मी को धन्यवाद किया। वहीं बैंक ने भी सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी और इमानदारी के लिए प्रशंसा कर सम्मानित किया। इस दौरान बैंक कर्मचारी रजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, ललित, रूख्साना सहित अन्य उपस्थित रहे।