{"_id":"696149d4f1fde82c370f4932","slug":"the-woman-appealed-to-the-dc-for-an-electricity-connection-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-149588-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला ने डीसी से लगाई बिजली कनेक्शन दिलवाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला ने डीसी से लगाई बिजली कनेक्शन दिलवाने की गुहार
Sat, 10 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन न होने के बारे में जानकारी देती कलावती का परिवार।संवाद
सरस्वतीनगर। क्षेत्र निवासी कलावती ने डीसी को पत्र भेजकर बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत की है। कलावती ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से सरस्वतीनगर की पंचायती जमीन पर सुल्तानपुर रोड के पास रह रही है। उसके पति का निधन हो चुका है और उसके तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। घर में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
कलावती ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए उसने कई वर्ष पहले आवेदन किया था, लेकिन आज तक उसे कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया। इस संबंध में उसने गांव के सरपंच से भी सहायता मांगी थी, लेकिन सरपंच ने यह मामला अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए असमर्थता जता दी।
पीड़िता का कहना है कि उसके पास बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड समेत सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन न मिलना समझ से परे है। कलावती ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उसके बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द बिजली की व्यवस्था करवाई जाए, ताकि वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें।