फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The weather turns harsh; mercury hits 38.8 degrees

Yamuna Nagar News: मौसम के तेवर तल्ख, 38.8 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sun, 19 Apr 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The weather turns harsh; mercury hits 38.8 degrees
 धूप से बचने के लिए सब्जी की रेहड़ी पर लगाई गई छतरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। एक दिन की राहत के बाद शनिवार को गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया। शनिवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं तेज धूप व गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। इस दौरान हवा भी बेअसर रही, जो दोपहर को लू में बदल गई। विभाग ने रविवार को भी गर्मी रहने का पूर्वानुमान दिया है।
शनिवार को अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यह पिछले सप्ताह की तुलना में यह 17 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार रात बादल छाए रहने और हवा चलने से शनिवार सुबह मौसम सामान्य रहा। परंतु दिन चढ़ने के साथ सूरज का तेज बढ़ा और पारा भी चढ़ा। दोपहर 12 बजे के बाद हवा लू में बदल गई। गर्मी के कारण लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से घर लौटने वाले विद्यार्थियों को हुई। गर्मी से दोपहर को शहर की गलियों व सड़कों पर लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शीतल पेय व खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई। दिन ढ़लने के बाद शाम को बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं विशेषज्ञों ने रविवार को भी तेज धूप और गर्मी होने की पूर्वानुमान दिया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप होगी। इसके साथ 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग ने अभी गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed